मद सं. |
प्रावधान |
विवरण |
4.बी.i |
संगठन के कार्यों और कर्तव्यों का विवरण |
बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अर्जन और अंतरण) अधिनियम, 1970 के तहत गठित एक कार्पोरेट निकाय (राष्ट्रीयकृत बैंक) है, जिसका प्रधान कार्यालय, मांडवी, बड़ौदा में तथा कारपोरेट कार्यालय मुंबई में है.
|
4.बी.ii |
इसके अधिकारियों और कर्मचारियों की शक्तियां और कर्तव्य |
शाखाओं में काम करने वाले बैंक के सभी जेएमजी स्केल I से टीईजी वेतनमान VI तक के अधिकारियों को उनके पदों के आधार पर, ऋण देने के लिए तथा प्रशासनिक विवेकाधीन शक्तियां प्राप्त हैं. विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों की इन शक्तियों का फैसला बोर्ड करता है. संगठन की आवश्यकता और सरकार / भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के आधार पर, इन शक्तियों में समय-समय पर संशोधन किया जाता है. वाणिज्यिक संगठन होने के नाते बैंक में शक्तियां और कर्तव्य, अधिकारियों/ कर्मचारियों की नियुक्ति, ग्रेड / स्केल, पद, सौंपे गए कार्य तथा व्यवसाय लक्ष्य को प्राप्त करने और संतोषजनक गुणवत्तापूर्ण ग्राहक सेवा, जिसे नीचे दिए गए लिंक में संक्षिप्त किया गया है, को हासिल करने के लिए संगठन की जरूरत के अनुसार बदलती हैं. किसी ऋण को मंजूर करना या नही करना, बैंक के संबंधित स्वीकृति प्राधिकारी के पूर्ण विवेक पर है और इस विवेक का प्रयोग प्रत्येक मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाता है.
शीर्ष प्रबन्धन की विवेकाधीन ऋण शक्तियां (50 KB) अधिकारियों की विवेकाधीन ऋण शक्तियां (50 KB) अधिकारियों की विवेकाधीन प्रशासनिक शक्तियां (678 KB) लिपिकीय और अधिनस्थ कर्मचारियों के कर्तव्य (58 KB)
|
4.बी.iii |
निर्णय लेने में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया तथा जवाबदेही एवं पर्यवेक्षण प्रणाली |
निर्णय लेने की प्रक्रिया के संबंध में बैंक में पूर्ण रूप से परिभाषित प्रणाली है. जेएमजी स्केल I से उच्च कार्यपालक श्रेणी स्केल VII तक और कार्यकारी निदेशक तथा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा उनके पदों के आधार पर बोर्ड द्वारा उन्हें प्रदान की गई विवेकाधीन ऋण शक्तियों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर ऋण और प्रशासनिक निर्णय लिए जाते हैं. शाखाएं ऋण सुविधाओं के लिए आवेदन प्राप्त करती हैं तथा उचित स्वीकृति प्राधिकारी को अनुशंसा करती हैं. प्रमुख रिटेल ऋण उत्पादों के मामले में आवेदनों पर कार्रवाई शाखाओं में तथा चयनित केन्द्रों पर केन्द्रीय ऋण प्रक्रिया कक्षों में की जाती है. भारतीय रिज़र्व बैंक/ केन्द्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जवाबदेही की पूर्ण रूप से परिभाषित संगठनात्मक संरचना और स्पष्ट व्यवस्था है. किसी भी स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित सभी ऋण निर्णयों की रिपोर्ट नियंत्रण के उद्देश्य के लिए अगले उच्च अधिकारी को जाती हैं. प्रदान की गई शक्तियों के उचित प्रयोग तथा नियंत्रण रिपोर्टों को प्रस्तुत करने की प्रणाली दी गई है, नियंत्रण अधिकारियों द्वारा तथा आंतरिक निरीक्षणों के माध्यम से इसकी निगरानी की जाती है. |
4.बी.iv |
अपने कार्यों के निर्वहन के लिए बैंक द्वारा निर्धारित किए गए मानदंड |
विभिन्न अवधि हेतु जमाओं के लिए बैंक द्वारा दी जाने वाली दरें कार्पोरेट सेन्टर द्वारा तय की जाती हैं, जो बैंक की वेबसाइट तथा शाखाओं में भी प्रदर्शित हैं. अग्रिम के बारे में भी कार्पोरेट सेन्टर विभिन्न ऋण उत्पादों की शुरूआत करने पर निर्णय लेता है तथा इनकी जानकारी वेबसाइट के साथ-साथ शाखाओं में भी उपलब्ध है. विभिन्न अग्रिमों के लिए ब्याज की दरों के बारे में फैसला भी कार्पोरेट सेन्टर द्वारा लिया जाता है जो बैंक के कार्यालयों / शाखाओं में तथा हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. किसी ऋण को मंजूर करना या नही करना, बैंक के संबंधित स्वीकृति प्राधिकारी के पूर्ण विवेक पर है और इस विवेक का प्रयोग प्रत्येक मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाता है. |
4.बी.v |
बैंक द्वारा या इसके नियंत्रण में या इसके कार्यों के निर्वहन के लिए इसके कर्मचारियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले नियम, विनियम, अनुदेश, मैनुअल और रिकार्ड |
विभिन्न कार्यों के निर्वहन के लिए कर्मचारियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आवधिक परिपत्र तथा काफी संख्या में दस्तावेज जैसे मैनुअल, अनुदेश कोश, संहिताबद्ध परिपत्र, शक्तियों के प्रत्यायोजन की योजना, बोर्ड की कार्यवाही इत्यादि हैं. (ये सभी केवल आंतरिक परिचालन हेतु है इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता) हालांकि, कुछ जानकारी नीचे दिए गए लिंक में उपलब्ध है, यहां क्लिक करें. |
4.बी.vi |
बैंक द्वारा या उसके नियंत्रण में रखे गए दस्तावेजों की श्रेणियों का विवरण |
बैंक ऑफ बड़ौदा सामान्य (शेयर और बैठक) विनियम, 1998 के प्रावधानों के अनुसार साप्ताहिक कार्यदिवसो में प्रात: 11.00 बजे से सायं 13:00 के बीच दो घंटे के दौरान शेयरधारकों द्वारा निरीक्षण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज हमारे प्रधान कार्यालय में निवेशक सेवाएं विभाग, चौथा तल, सूरज प्लाजा – I, सयाजीगंज, बडौदा – 390005 में उपलब्ध हैं -:
- शेयरधारकों का रजिस्टर
- सामान्य बैठक की कार्यवाही का रिकार्ड
ग्राहकों / उधारकर्ताओं / जमानतदारों द्वारा निष्पादित दस्तावेज, थर्ड पार्टियों के साथ अनुबंध इत्यादि (ये सभी निजी जानकारी है और वाणिज्यिक है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है). |
4.बी.vii |
इसकी नीति निर्माण या उसके कार्यान्वयन के संबंध में जन सदस्यों से परामर्श, या अनुरोध के लिए उपलब्ध किसी व्यवस्था का विवरण |
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शेयरधारक वार्षिक आम बैठक में नीतियों से संबंधित मुद्द उठा सकते हैं जो बैंक की नीति से संबंधित हो सकता है. बैंक के तिमाही परिणाम और वार्षिक परिणाम/ रिपोर्ट जनता तथा शेयरधारकों की जानकारी के लिए समय समय पर बैंक की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाते है, जो बैंक की नीतियों के बारे में एवं उनके कार्यान्वयन के बारे में एक अंदाजा देते हैं. |
4.बी.viii |
बोर्ड, परिषदों, समितियों और इसके भाग के रूप में या इसकी सलाह के उद्देश्य से गठित दो या दो से अधिक व्यक्तियों से मिलकर बनी अन्य निकायों का विवरण , और क्या उन बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों की बैठकें जनता के लिए खुली हैं, या ऐसी बैठकों के कार्यवृत्त जनता के लिए उपलब्ध हैं |
- बैंक में बोर्ड की निम्नलिखित उप समितियां है
- बोर्ड की प्रबंधन समिति
- बोर्ड की लेखा परीक्षा समिति
- बोर्ड की एएलएम और जोखिम प्रबंधन समिति
- बोर्ड की ग्राहक सेवा समिति
- बडी (हाई वैल्यू) धोखाधड़ी संबंधी समिति
- शेयरधारक निवेशक शिकायत समिति
- निदेशकों की समिति
- मानव संसाधन संचालन संबंधी समिति
जनता उपरोक्त समिति की बैठकों में भाग लेने की पात्र नहीं है और कार्यवृत्त जनता के लिए उपलब्ध नहीं हैं. For additional information on roles & responsibilities of various committees - click here |
4.बी.ix |
अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्देशिका |
संवर्ग, पोस्टिंग स्थल, कुल मासिक परिलब्धियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्देशिका, नीचे दिए गए लिंक में देखी जा सकती है. इसे समय- समय पर अद्यतन रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्देशिका (4.61 MB)
|
4.बी.x |
विनियमों के अनुसार क्षतिपूर्ति की प्रणाली सहित इसके अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले मासिक पारिश्रमिक |
अधिकारियों के वेतनमान : : स्केल I = Rs.23700 - 980/7 - 30560 - 1145/2 – 32850 -1310/7 - 42020 स्केल II = Rs.31705 – 1145/1 – 32850 – 1310/10 -45950 स्केल III = Rs.42020 - 1310/5 - 48570 -1460/2 -51490 स्केल IV = Rs.50030 - 1460/4 -55870 - 1650/2 -59170 स्केल V = Rs.59170 - 1650/2 - 62470 - 1800/2 - 66070 स्केल VI = Rs.68680 - 1960/4 -76520 स्केल VII = Rs.76520 - 2120/4 - 85000 लिपिकीय स्टाफ के वेतनमान: : Rs.11765 - 655/3 - 13730 - 815/3 - 16175 - 980/4 - 20095 - 1145/7 - 28110 - 2120/1 - 30230 - 1310/1 - 31540 [20 Years] अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए वेतनमान: : Rs.9560 - 325/4 - 10860 - 410/5 - 12910 - 490/4 - 14870 - 570/3 - 16580 - 655/3 - 18545 [20 Years]
अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक परिलब्धियां (4.61 MB) |
4.बी.xi |
सभी योजनाओं, प्रस्तावित व्यय और किए गए संवितरण की रिपोर्ट का विवरण देते हुए, इसकी प्रत्येक एजेंसी को आवंटित बजट |
सार्वजनिक पैसे के व्यय के लिए कोई योजना और बजट नहीं है तथा संवितरण और प्रावधान बैंक ऑफ बडौदा पर लागू नहीं है. |
4.बी.xii |
आवंटित राशि सहित सब्सिडी कार्यक्रमों के निष्पादन का तरीका तथा ऐसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों का विवरण |
प्राथमिक क्षेत्र के लिए ऋण के लक्ष्यों को छोड़कर बैंक की सभी ऋण गतिविधियों हेतु कोई सब्सिडी कार्यक्रम या योजना नही हैं. बैंक के अग्रिमों हेतु विभिन्न योजनाएं हैं तथा नियम और शर्ते बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. |
4.बी.xiii |
इसके द्वारा प्रदत्त परमिट या प्राधिकार, रियायत पानेवाले का विवरण |
रियायतें, परमिट, प्राधिकार देने के लिए बैंक में कोई योजना नही हैं और इस प्रावधान के संबंध में बैंक में कोई सामग्री नहीं है. |
4.बी.xiv |
इलेक्ट्रॉनिक रूप में, इसके पास उपलब्ध या रखी गई सूचना का विवरण |
जमा, अग्रिमों तथा बैंक द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं के बारे में सभी सामान्य जानकारी बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. |
4.बी.xv |
पुस्तकालय अथवा वाचनालय, यदि सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए हैं तो उसके कार्य के घंटों सहित सूचना प्राप्त करने के लिए नागरिकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का विवरण |
लोग ऐसे बैंकिंग उत्पादों, जो वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं, के बारे में जानकारी हेतु जन सूचना अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. |
4.बी.xvi |
जन सूचना अधिकारियों के नाम, पदनाम और अन्य विवरण |
क्षेत्रीय प्रबंधक/ क्षेत्रीय प्रमुख अपने संबंधित क्षेत्रों के लिए लोक सूचना अधिकारी होंगे, जो लोगों के लिए, कानून के तहत स्वीकृत आवश्यक जानकारी की व्यवस्था करेंगे. प्रधान कार्यालय, बड़ौदा में महाप्रबंधक (परिचालन एवं सेवाएं) तथा अंचल प्रबंधक / अंचल प्रमुख उनके अंचल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए प्रधान जन सूचना अधिकारियों के रूप में नामांकित अपीलीय अधिकारी होंगे. |
4.बी.xvii |
आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदन/ अपील का विस्तृत विवरण और उपलब्ध करायी गई सूचना |
विवरण |
दिनांक 01-10-2019 से 31-12-2019 तक (विगत तिमाही) |
दिनांक 01-01-2019 से 31-12-2019 तक (कैलेंडर वर्ष -2019 संचयी) |
|
प्राप्त |
निपटान |
लंबित |
प्राप्त |
निपटान |
लंबित |
आरटीआई आवेदन |
890 |
727 |
163 |
3047 |
2884 |
163 |
अपील |
225 |
172 |
53 |
680 |
627 |
53 |
यह सूचना तिमाही आधार पर अद्यतन की जाती है
|
ड़े पैमाने पर जनता की सामान्य जानकारी और सुविधा के लिए बैंक द्वारा स्वतः प्रकटीकरण (डिस्क्लोजर). |
|