किसी खाते से ज्यादा . एक आस्ति, लाभ और विशिष्ट सुविधा.
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता
-
लाभ
-
विशेषताएं
-
पात्रता
-
आवश्यक दस्तावेज़
-
जीवन बीमा सुविधा
-
सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : लाभ
-
-
लॉकर के वार्षिक किराया प्रभार पर 25% की छूट
-
1 वर्ष तक निःशुल्क वीज़ा प्लेटिनम डेबिट कार्ड
-
डेबिट कार्ड – प्रति दिन रु. 50,000/- तक की नकदी आहरण सीमा
-
अनुरोध पर स्वीप सुविधा उपलब्ध है
-
नि:शुल्क बॉब प्राइम क्रेडिट कार्ड
credit card -
प्रथम वर्ष में डीमैट खाते के वार्षिक रखरखाव प्रभारों (एएमसी) पर छूट
-
रिवर्स मॉर्गेज ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क में 50% की छूट
-
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम पर नि:शुल्क असीमित लेन देन
-
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : विशेषताएं
उपलब्ध नहीं..
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : पात्रता
60 वर्ष व इससे अधिक के निवासी भारतीय जो खाता खोलने के लिए पात्र हैं.
पेंशन सुविधा का लाभ उठाने हेतु पेंशनर भी अपना खाता खोल सकते हैं
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : आवश्यक दस्तावेज़
खाता खोलने के लिए मान्य केवाईसी दस्तावेजों की सूची | |||||
भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार खाता खोलते समय स्थायी खाता संख्या (पैन) / फॉर्म 60 अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए. | |||||
व्यक्तियों के खातों के लिए आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज़ (ओवीडी) |
|
||||
डीम्ड आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज, ओवीडी में वर्तमान / अद्यतन पता न होने पर(सूची में से कम से कम एक दस्तावेज़ आवश्यक है) |
|
||||
विदेशी छात्रों के मामले में |
|
||||
अनिवासी भारतीय / विदेशी पर्यटक के लिए |
|
||||
पीआईओ/ओसीआई . के लिए |
|
||||
विदेशी नागरिकों के लिए |
|
वर्तमान विदेशी पते का उल्लेख करते हुए पते का प्रमाण (कोई एक) |
|
(एफआरआरओ/एफआरओ प्रमाणपत्र/परमिट/भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस/ओवीडी/उपरोक्त उल्लिखित कोई भी डीम्ड ओवीडी, भारतीय पते के प्रमाण के लिए प्रदान किया जाना आवश्यक है।)
कंपनियों के खाते |
|
एकल स्वामित्व वाली फर्मों के खाते। |
(निम्नलिखित में से कोई दो दस्तावेज प्राप्त किए जाने हैं)
|
साझेदारी फर्मों के खाते। (दर्ज कराई) |
|
ट्रस्टों के खाते |
|
अनिगमित संघों या व्यक्तियों के निकाय के खातों में अपंजीकृत शामिल हैं |
|
पार्टनरशिप फर्म/ट्रस्ट और सोसायटी। |
|
हिन्दुओं के खाते अविभक्त परिवार |
|
सरकार या उसके विभागों, सोसायटियों, विश्वविद्यालयों और स्थानीय निकायों जैसे ग्राम पंचायतों आदि के खाते । |
|
राजनीतिक दलों का लेखा-जोखा |
|
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : जीवन बीमा सुविधा
पात्रता
18-70 वर्ष की आयु के सभी ग्राहक जीवन बीमा का लाभ उठाने के लिए पात्र है. कोई भी निवासी व्यक्ति, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है तथा 70 वर्ष से कम है, रु. 5.00 लाख तक की राशि का बीमा कवर आसान स्वास्थ्य घोषणा फॉर्म (डीओजीएच) प्रस्तुत करते हुए तथा आवश्यक प्रीमियम के भुगतान के पश्चात “इंडिया फ़र्स्ट लाइफ इंश्यूरेंस कं. लिमि.” (आईएफएलआईसी) से सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.
बीमित राशि
न्यूनतम बीमित राशि रु. 1.00 लाख और अधिकतम रु.5.00 लाख (रु. 1.00 लाख के गुणकों में) हो सकती है.
इस योजना के अंतर्गत, प्रति व्यक्ति एक बीमा कवर की अनुमति है.
आवधिकता
बीमा अवधि प्रत्येक वर्ष दिनांक 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक एक वर्ष की होगी. ऐसे खातों के मामले में जो वर्ष के मध्य में खोले गए है, निम्नलिखित विवरणों के अनुसार केवल उस वर्ष के लिए जिस वर्ष के लिए बीमा लिया गया है, यथानुपात आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा:
प्रीमियम टेबल
बीमा प्रीमियम चार्ट - 1 लाख | |||||
---|---|---|---|---|---|
आयु वर्षों में | |||||
18-35 | 36-50 | 51-59 | 60-70 | ||
योजना से जुड़ने का माह | प्रीमियम ( जीएसटी सहित)दिनांक 01.01.2020 से प्रभावी | माह में कवरेज | |||
जनवरी | 138 | 276 | 768 | 1,975 | 12 |
फरवरी | 127 | 253 | 704 | 1,811 | 11 |
मार्च | 115 | 230 | 640 | 1,646 | 10 |
अप्रैल | 104 | 207 | 576 | 1,482 | 9 |
मई | 92 | 184 | 512 | 1,317 | 8 |
जून | 81 | 161 | 448 | 1,153 | 7 |
जुलाई | 69 | 138 | 384 | 988 | 6 |
अगस्त | 58 | 115 | 320 | 823 | 5 |
सितंबर | 46 | 92 | 256 | 659 | 4 |
अक्टूबर | 35 | 69 | 192 | 494 | 3 |
नवंबर | 23 | 46 | 128 | 330 | 2 |
दिसंबर | 12 | 23 | 64 | 165 | 1 |
दूसरे वर्ष के बाद जनवरी माह के मध्य में में केन्द्रीय स्तर पर पूरे वर्ष के लिए प्रीमियम ऑटो डेबिट किया जाएगा.
बचत खाता एक्टिव रहने तक ही बीमा कवर उपलब्ध होगा तथा एक बार संग्रहित प्रीमियम राशि खाता बंद करने के बावजूद भी लौटाई नहीं जाएगी.
बड़ौदा सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता : सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)
इसमें बचत उन्मुख लेनदेनों की अनुमति है. वाणिज्यिक लेनदेन की अनुमति नहीं है. बैंक द्वारा गैर स्वीकार्य लेनदेन पाए जाने पर पूर्व सूचना में इसका कारण दर्शाते हुए खाता बंद कर दिया जाएगा
नकद जमा
- रु. 50000/- और उससे अधिक के लिए आयकर की आवश्येकता के अनुसार पैन कार्ड जमा करना आवश्यमक है.
नकदी मशीनों में
- खाते में पैन पंजीकृत होने पर डेबिट कार्ड के साथ रु. 2,00,000/- (2 लाख) प्रति दिन और पैन पंजीकृत न होने पर रु. 49,999/- तक नकदी जमा की अनुमति है.
- रु. 20,000/- तक प्रति दिन बिना कार्ड लेन – देन (केवल खाता संख्या दर्ज करने के द्वारा).
- नकली व संदेहास्पटद नोट को जब्तन किया जाएगा और ग्राहक को इसकी रसीद दी जाएगी. फटे हुए / कटे हुए / टेप लगे हुए नोट इन मशीनों द्वारा स्वीएकार नहीं किए जाते हैं.
नकदी आहरण
- किसी बाहरी शाखा में केवल खाताधारक को प्रतिदिन अधिकतम रु. 50,000/- तक आहरण की अनुमति है.
- स्थानीय गैर आधार शाखाओं तथा बाहरी शाखाओं में थर्ड पार्टी को नकद भुगतान पूर्णतया प्रतिबंधित है.
आहरण एवं आहरण पर्ची का प्रयोग
- आहरण पर्ची या चेक द्वारा आहरण की अनुमति होगी. पासबुक के साथ आहरण पर्ची से रकम निकासी की अनुमति सिर्फ खाताधारक ग्राहक को ही होगी और इसकी प्रतिदिन की सीमा रु. 25,000/- (ग्रामीण/अर्द्धशहरी में रु. 25/- तथा मेट्रो/शहरी में रु. 50/- न्यूनतम)
पासबुक एवं खाते का विवरण
- निःशुल्क पासबुक
- प्रति डुप्लीकेट पासबुक/सिर्फ अद्यतन बैलेंस के साथ विवरण - रु. 100/-
नामांकन सुविधा
नामांकन सुविधा उपलब्ध है
खाता/योजना का स्थानांतरण
- पासबुक एवं अप्रयुक्त चेक पन्नों सहित आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर दूसरी शाखा/योजना में निःशुल्क स्थानांतरण किया जा सकता है.
खाता बंद करना तथा शुल्क
खाता बंद करने के लिए इसके सभी प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता द्वारा खाता बंद करने संबंधी आवेदन पत्र दिया जाएगा. खाता बंद करने के अनुरोध पत्र के साथ संबंधित पासबुक, डेबिट कार्ड एवं अप्रयुक्त चेक पन्ने जमा किए जाने चाहिए.
परिपक्वता से पूर्व खाता बंद होने के स्थिति में खाते में ग्राहक द्वारा पहली बार कोई राशि जमा किए जाने के 14 दिनों के अंदर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. तथापि 14 दिनों के बाद परंतु 1 वर्ष के अंदर खाता बंद
किए जाने पर रु. 300/- + सेवा कर वसूल किया जाएगा. खाताधारक की मृत्यु हो जाने पर इसमें कोई प्रभार नहीं लगाया जाएगा.
ब्याज संगणना और आवृत्ति
- फरवरी से अप्रैल माह की अवधि के लिए ब्याज मई में जमा किया जाएगा, मई से जुलाई तक का ब्याज अगस्त में जमा किया जाएगा, अगस्त से अक्टूबर तक का ब्याज नवंबर में और नवंबर से जनवरी तक का ब्याज प्रति वर्ष फरवरी में जमा किया जाएगा.
निष्क्रिय/अपरिचालित खाता
- बचत खाते में 2 वर्षों से ग्राहक द्वारा कोई लेन-देन नहीं किए जाने पर यह निष्क्रिय हो जाता है. ऐसे बचत खाते में निरंतर ब्याज लगना जारी रहता है. खाते में लेनदेन नहीं होने पर कोई प्रभार नहीं लिया जाता है.
- आवश्यक के.वाय.सी. दस्तावेजों, फोटो एवं नया नमूना हस्ताक्षर प्रस्तुत करने पर निष्क्रिय खाते को सक्रिय/बंद किया जाएगा बशर्ते कि बैंक इनसे संतुष्ट हो.
- ऐसे सभी खाते जो 10 वर्ष अथवा इससे अधिक की अवधि तक निष्क्रिय रहे हों, को अदावी खाता माना जाता है और इसे भारतीय रिजर्व बैंक को स्थानांतरित कर दिया जाता है. ग्राहक से अनुरोध प्राप्त होने पर शर्तों के अधीन ऐसे खातों की जमा राशियां उन्हें वापस की जाती है.
एसएमएस अलर्ट एवं प्रभार
- प्रथम वर्ष निःशुल्क, इसके पश्चात प्रति तिमाही रु. 15 का प्रभार लिया जाता है.
डेबिट कार्ड एवं प्रभार
- पहले वर्ष के लिए निःशुल्क डेबिट कार्ड, इसके बाद रु 150/-प्रति वर्ष
- दूसरे बैंक के एटीएम से लेनदेन (भारत) 6 केन्द्रों यथा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद पर 1 महीने में 6 लेनदेन निःशुल्क (वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों). इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर रु 20/- वसूल किया जाएगा. दूसरे केंद्रों पर (इन 6 केंद्रों को छोड़कर) 1 महीने में 8 लेनदेन (वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों) निःशुल्क होंगे. इसके बाद रु. 20/- प्रति लेनदेन वसूल किया जाएगा.
- कार्ड प्रतिस्थापन शुल्क – (भारत में) - रु. 200/- प्रति प्रतिस्थापन
- पिन जेनरेशन - रु. 150/- प्रति रीजेनरेशन.
ऑटो/रिवर्स स्वीप:
- स्वीप सुविधा केवल ग्राहकों के अनुरोध पर उपलब्ध है. यह रु. 50,000/- से अधिक की राशि पर रु. 10,000/-के गुणक में होगा अर्थात खाते में रु. 10,000/- तका स्वीप तभी होगा जब इसकी शेष राशि रु. 60,000/-हो जाए. इस मियादी जमा की अवधि 181 दिनों की होगी और आवश्यक होने पर रु. 1000/- के गुणक में लिफो पैटर्न के अनुसार रिवर्स स्वीप होगा.
- तथापि सभी जमाराशि के परिपक्वता पूर्व आहरण के लिए जमा राशि जितनी अवधि तक रही है, उससे 1% कम ब्याज दर का भुगतान किया जाएगा.
सूचना का प्रकटीकरण
आवश्यक होने पर तथा कानून, नियम अथवा विनियमों द्वारा अनुभव होने पर या किसी सार्वजनिक या विनियामक प्राधिकरण के अनुरोध पर खाताधारक की विशिष्ट अनुमति के बिना धोखाधड़ी से बचने के लिए अथवा सार्वजनिक हित में ऐसे प्रकटीकरण की आवश्यकता हो तो बैंक द्वारा ग्राहक के खाते संबंधी जानकारी का खुलासा किया जा सकता है.
- शाखाओं में ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता संबंधी संहिता एवं शिकायत निवारण नीति सहित सभी संबद्ध नीतियां उपलब्ध रहती हैं.
- एटीएम/डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, आवेदन के रूप में नेट बैंकिंग संबंधी अति महत्वपूर्ण नियम व शर्तें : अलग से उपलब्ध हैं.
- नियम व शर्त/फीस एवं प्रभारों में होने वाले परिवर्तन के बारे में बैंक द्वारा अपने वेबसाइट पर 30 दिनों पूर्व अधिसूचित किया जाएगा.
- हमारे बैंक के जमाकर्ताओं के लिए प्रति जमाकर्ता रु. 5 लाख (केंद्र/राज्य/विदशी सरकार एवं वाणिज्यिक बैंकों को छोड़कर) जमा बीमा एवं ऋण प्रत्याभूति निगम (डीआईजीसीसी) द्वारा कवर किया गया है.
क्या आपको सहायता की आवश्यकता है?

कॉलबैक अनुरोध
कृपया यह विवरण भरें, ताकि हम आपको वापस कॉल कर सकें और आपकी सहायता कर सकें.